✔️ पीवीटीजी समुदायों को योजनाओं से जोड़ने हेतु विशेष शिविर आयोजित
✔️ स्वास्थ्य जांच, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध
✔️ कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित
जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए संचालित विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के अंतिम दिन जिले के 9 प्रखंडों के 20 पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए गए।
इन पंचायतों में लगाए गए शिविर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरायकेला प्रखंड अंतर्गत ईटाकुदर एवं मोहितपुर पंचायत, खरसावां प्रखंड अंतर्गत बिटापुर एवं जोजोडीह पंचायत, कुचाई प्रखंड अंतर्गत गोमियाडीह एवं रुगुडीह पंचायत, राजनगर प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया, जोमबानी एवं गेंगेरुली पंचायत, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नुवागढ़, डुडरा एवं जयकान पंचायत, चांडिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी एवं तामुलिया पंचायत, नीमडीह प्रखंड अंतर्गत चेलियामा पंचायत, ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत लेपाटांड़ एवं साड़ी पंचायत तथा कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत जानुम एवं पारगामा पंचायत में शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों में उपलब्ध कराई गई सेवाएं
- 🏥 स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श
- 📄 दस्तावेज सत्यापन
- 🪪 राशन कार्ड एवं आधार संबंधित सेवाएं
- 💳 आयुष्मान कार्ड से संबंधित सहायता
- 🏠 आवास योजना एवं मनरेगा सेवाएं
- 👵 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन
- 📋 विभिन्न योजनाओं हेतु आवेदन प्राप्ति एवं ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
- 🎁 चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
ऑन-द-स्पॉट निष्पादन के प्रमुख आंकड़े
- 📌 गम्हरिया पंचायत (राजनगर) – 107 आवेदन प्राप्त, 65 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
- 📌 गेंगेरुली पंचायत – 134 आवेदन प्राप्त, 100 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
- 📌 जंबानी पंचायत – 117 आवेदन प्राप्त, 78 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
- 📌 ईटाकुदर पंचायत – 144 आवेदन प्राप्त, 96 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
- 📌 मोहितपुर पंचायत – 119 आवेदन प्राप्त, 85 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
- 📌 जोजोडीह पंचायत – 82 आवेदन प्राप्त, 46 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
- 📌 बिटापुर पंचायत – 77 आवेदन प्राप्त, 61 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
इसके अतिरिक्त अन्य पंचायतों में भी विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
शिविरों के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) के लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी पंचायत भवन में आयोजित शिविरों में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें