About लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
About लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 14 मई 2026

सरायकेला-खरसावां में Foster Care योजना के लिए आवेदन शुरू

Foster Care योजना : परिवार विहीन बच्चों को मिलेगा नया सहारा

Foster Care

सरायकेला-खरसावां में Foster Care योजना के लिए आवेदन शुरू

झारखंड के सरायकेला-खरसावां में परिवार विहीन एवं जरूरतमंद बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए “फोस्टर केयर (Foster Care)” योजना संचालित की जा रही है। यह योजना मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण सेवाएं योजना के अंतर्गत चलाई जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों को पारिवारिक वातावरण, प्यार, सुरक्षा और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना है जिनके माता-पिता नहीं हैं या किसी कारणवश उनकी देखभाल करने में असमर्थ हैं।

इस योजना के तहत बच्चों को अस्थायी रूप से इच्छुक परिवारों के साथ जोड़ा जाता है, ताकि उन्हें सुरक्षित और पारिवारिक माहौल मिल सके। बच्चे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक या गोद लिए जाने तक फोस्टर परिवार के साथ रह सकते हैं।


Foster Parents बनने के लिए पात्रता

1. निवास

  • पति-पत्नी भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • आवेदक झारखंड के स्थायी निवासी हों।

2. चरित्र

  • आवेदक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।

3. आयु सीमा

बच्चों की आयु न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
6 वर्ष से 12 वर्ष तक 35 वर्ष 55 वर्ष
12 वर्ष से 18 वर्ष तक 35 वर्ष 60 वर्ष

किन बच्चों को मिलेगा लाभ

  • 06 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे।
  • ऐसे बच्चे जो वर्तमान में संस्थान या देखरेख केंद्र में रह रहे हैं और जिन्हें पारिवारिक संरक्षण की आवश्यकता है।

आवेदन प्रक्रिया

जो इच्छुक व्यक्ति Foster Care योजना का लाभ लेना चाहते हैं या किसी बच्चे को आश्रय देना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए कार्यालयों से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।

संपर्क सूत्र

जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां
📞 7004744927

बाल कल्याण समिति, सरायकेला-खरसावां
📞 9973816202

📢 आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
📥 Form Download

बुधवार, 13 मई 2026

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी

अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई जारी


सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध खनन एवं खनन पट्टों में अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 13 मई 2026 को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में सरायकेला अंचल के उगमा एवं राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खनन पट्टों में सीमांकन, खनिज भंडारण एवं प्रेषण, पर्यावरणीय स्वीकृति (CTO) तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों की गहन जांच की गई।

जांच के क्रम में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आने पर संबंधित पट्टाधारियों के विरुद्ध विभागीय नियमों के तहत नोटिस एवं मांगपत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उपायुक्त का निर्देश:
जिलांतर्गत अवैध खनन, खनिज भंडारण एवं परिवहन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित, 336 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला आयोजित, 336 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

सरायकेला-खरसावां: जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में बुधवार, 13 मई 2026 को जिला नियोजनालय परिसर में भव्य रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न औद्योगिक एवं निजी संस्थानों ने भाग लेकर तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 336 अभ्यर्थियों को सरायकेला-खरसावां, चाईबासा एवं जमशेदपुर क्षेत्र में नियुक्ति हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया।

मेले में डीआरआई फिटर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, एनपीडी इंजीनियर, पीपीसी एग्जीक्यूटिव, सेल्समेन, टेलिकॉलर, फील्ड ऑफिसर, फर्नेस ऑपरेटर, वेल्डर, सीएनसी/एचएमसी ऑपरेटर, पेलेट मैकेनिकल इंजीनियर, डीआरआई इलेक्ट्रिकल फोरमैन, ग्राइंडिंग-मिलिंग ऑपरेटर, एचएमवी ड्राइवर, हाइवा लोडर, क्रेन ऑपरेटर, गैस कटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिलेशनशिप ऑफिसर, सिविल सुपरवाइजर, फाउंड्री इंचार्ज, पैटर्न इंचार्ज, लॉजिस्टिक्स तकनीशियन एवं असेंबली ऑपरेटर सहित कई पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया।

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, छवि कंस्ट्रक्शन, फ्यूज़न फाइनेंस लिमिटेड, मेटाल्सा इंडिया लिमिटेड, एके इंटरप्राइजेज, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज, सुदीशा फाउंड्री, टाटा स्टील फाउंडेशन, एलआईसी ऑफ इंडिया, युवा शक्ति फाउंडेशन, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, हरि ओम कास्टिंग, यूनिक सॉल्यूशन एवं बीएन महिंद्रा ट्रैक्टर्स सहित कुल 20 संस्थानों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविर एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने जिले के बेरोजगार युवाओं से भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेला एवं भर्ती शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियोजनालय द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

रोजगार मेले में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक Kumar तोपनो, वाईपी श्री रवि प्रकाश सिंह, जिला नियोजनालय के कर्मी श्री सुरेंद्र रजक, श्री सुजीत सरदार सहित अन्य कर्मचारी एवं विभिन्न संस्थानों के एचआर प्रतिनिधि उपस्थित रहे।