शनिवार, 23 मई 2026

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य बिंदु :
✔️ कारा सुरक्षा एवं बंदियों की सुविधाओं की हुई समीक्षा
✔️ स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी, जैमर एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा
✔️ निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं नियमित निरीक्षण के निर्देश

समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी की संयुक्त अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान कारा सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी, जैमर, सायरन सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बंदियों की सुविधाओं को लेकर दिए गए निर्देश

  • 🍛 मेनू के अनुरूप स्वच्छ एवं संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश
  • 🚰 शुद्ध पेयजल एवं आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर
  • 🏥 नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर एवं दवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश
  • 💊 आवश्यकता अनुसार बंदियों का उपचार सुनिश्चित करने पर बल
  • 🛠️ बंदियों के पुनर्वास एवं कौशल विकास गतिविधियों को नियमित संचालित करने के निर्देश

उपायुक्त ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि कारा परिसर में सुरक्षा एवं सुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

कारा सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश

  • 🎥 कारा परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश
  • 🚨 जैमर एवं सायरन की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर
  • 🔍 प्रवेश द्वार पर सघन जांच एवं नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश
  • 🌳 जेल परिसर एवं आसपास साफ-सफाई एवं पेड़ों की छंटाई कराने के निर्देश
  • ⚡ विद्युत व्यवस्था एवं अग्निशमन उपकरणों को कार्यशील रखने पर बल
  • 🌙 बैरकों की नियमित जांच एवं रात्रि गश्ती व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

बैठक के दौरान जेल परिसर में नाली ड्रेनेज हेतु सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान तैयार कर विभाग को भेजने का निर्देश भी दिया गया।

महिला बंदियों एवं बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने महिला बंदियों एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

  • 🧸 बच्चों के लिए खिलौने एवं शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर
  • 🚫 प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश
  • 👮 कारा सुरक्षा में प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश

बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उप समाहर्ता (सामान्य शाखा), जेल अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें