मंगलवार, 26 मई 2026

उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्य बिंदु :
✔️ जिलेभर से पहुंचे लोगों ने रखी अपनी समस्याएं एवं मांगें
✔️ कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया
✔️ शेष मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।

जनता दरबार में प्राप्त प्रमुख मामले

  • 📌 भूमि विवाद एवं अनुकम्पा आधारित मामले
  • 🏠 सौतेले भाई द्वारा जमीन एवं घर पर जबरन कब्जा करने की शिकायत
  • 🚰 राजनगर प्रखंड अंतर्गत बढ़ासिजुलता एवं जाम्बनी में वंचित घरों को नल-जल योजना से जोड़ने की मांग
  • 🏫 मध्य विद्यालय जाम्बनी के जर्जर भवन को ध्वस्त कर चारदीवारी निर्माण कराने का अनुरोध
  • ⛏️ पत्थर खाद्यान, क्रशर इकाई, बालू घाट एवं ईंट भट्ठा से संबंधित नियमों के सरलीकरण की मांग
  • 🎓 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गम्हरिया में नामांकन से संबंधित आवेदन
  • 👩‍🏫 गम्हरिया एवं चांडिल में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता की शिकायत
  • 🌳 नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हूंडरू पारडीह में वन भूमि पर अवैध पत्थर एवं बालू भंडारण से संबंधित शिकायत
  • 🛣️ विभिन्न आधारभूत योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े आवेदन

जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का त्वरित निष्पादन ऑन-द-स्पॉट किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांचोपरांत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

  • ✔️ लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश
  • ✔️ शिकायतों पर त्वरित एवं पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर
  • ✔️ आमजन को अनावश्यक परेशानी से बचाने के निर्देश
  • ✔️ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की बात कही

जनता दरबार का उद्देश्य

साप्ताहिक जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें