✔️ 23 मई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी Un-Mapped Elector List
✔️ मतदाता पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक सूची में अपना नाम जांच सकेंगे
✔️ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में जिले के सभी तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर 23 मई 2026 (शनिवार) को Un-Mapped Elector List प्रकाशित की जाएगी।
किन मतदाताओं के लिए महत्वपूर्ण है यह सूची?
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की पूर्व मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर Un-Mapped Elector List में अपना नाम जांच सकते हैं।
📍 स्थान : संबंधित मतदान केंद्र
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि जिला अंतर्गत सरायकेला, खरसावां एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर सूची समय पर उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) को संबंधित बीएलओ तक सूची पहुंचाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
23 एवं 24 मई को बीएलओ रहेंगे मतदान केंद्रों पर उपस्थित
निर्देशानुसार सभी बीएलओ 23 एवं 24 मई 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे तथा मतदाताओं के नामों का मिलान एवं मैपिंग कार्य सुनिश्चित करेंगे।
समीक्षा बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश
- 📋 विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का नियमित सुपरविजन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें
- ⚡ धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों के लिए विशेष कार्य योजना तैयार करें
- 👥 आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कार्यबल की प्रतिनियुक्ति करें
- 📢 अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें
- 🤝 स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अभियान से जोड़ें
- ✔️ मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित करें
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।
उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वे 23 मई 2026 को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में अपना नाम जांच करें तथा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
निर्वाची निबंधक पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सह अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी सरायकेला विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अभिनव प्रकाश, निर्वाची निबंधक पदाधिकारी ईचागढ़ विधानसभा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव सहित सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें