✔️ 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को किया गया ध्वस्त
✔️ 2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध शराब बरामद
✔️ संबंधित संचालकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार दिनांक 18 मई 2026 को अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स श्री नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
यह कार्रवाई RIT थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवा जंगल तथा गम्हरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जामजोड़ा में की गई, जहां अवैध महुआ शराब निर्माण एवं कारोबार की सूचना पर टीम द्वारा विधिवत छापेमारी की गई।
छापामारी अभियान में बरामद सामग्री
- 🚫 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डे ध्वस्त
- 🌾 लगभग 2100 किलोग्राम जावा महुआ बरामद
- 🍶 60 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
अभियान के दौरान बरामद अवैध उत्पादों को जप्त करते हुए संबंधित अड्डा संचालकों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी संबंधित विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि ऐसे अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें