बुधवार, 20 मई 2026

20 मई को राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

मुख्य बिंदु :
✔️ 20 मई 2026 को जिले में दवा दुकानें रहेंगी बंद
✔️ Nursing Home एवं चयनित मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे
✔️ आपातकालीन सेवाओं हेतु विशेष दवा दुकानों की सूची जारी

जिला सरायकेला-खरसावां अंतर्गत दवा दुकानों को SaraiKela-Kharsawan Chemist & Druggist Association की ओर से दिनांक 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद रखने संबंधी सूचना प्राप्त हुई है।

इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई है कि बंदी के दौरान जिले के विभिन्न Nursing Home द्वारा संचालित दवा दुकानें खुली रहेंगी, ताकि आम नागरिकों को आवश्यक दवाएं एवं आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

इसके अतिरिक्त Apollo Pharmacy एवं Pharmacist Association द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर भी बंदी के दौरान संचालित रहेंगे।

आपातकालीन स्थिति हेतु उपलब्ध दवा दुकानें

  • 💊 ज्योति मेडिकल, खरसावां
    📞 9835518855
  • 💊 चौधरी मेडिकल स्टोर, सरायकेला
    📞 9234753557
  • 💊 बरोदा मेडिकल, गम्हरिया
    📞 9334634491
  • 💊 अन्नपूर्णा मेडिकल, चांडिल
    📞 9304976400
  • 💊 शांति मेडिकल, आदित्यपुर
    📞 9934071331
  • 💊 नेशनल मेडिकल, आदित्यपुर
    📞 9334749669

जिला प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। बंदी के दौरान भी आपातकालीन सेवाओं हेतु चयनित दवा दुकानें एवं मेडिकल स्टोर संचालित रहेंगे।

प्रशासन द्वारा नागरिकों से आवश्यकता पड़ने पर उपरोक्त दवा दुकानों से संपर्क करने तथा किसी भी आपात स्थिति में संयम बनाए रखने की अपील की गई है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें