✔️ जिले के 16 पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित
✔️ विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्राप्त किए गए
✔️ चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 अंतर्गत पीवीटीजी समुदायों के लिए चलाए जा रहे विशेष जागरूकता एवं लाभुक संतृप्तिकरण अभियान के तहत आज जिले के विभिन्न प्रखंडों के चिन्हित पंचायतों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभुकों से योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने एवं उन्हें योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इन पंचायतों में आयोजित हुए शिविर
- 📍 सरायकेला प्रखंड – छोटादावना एवं नुवागांव पंचायत भवन
- 📍 खरसावां प्रखंड – दलाईकेला पंचायत भवन
- 📍 कुचाई प्रखंड – अरुवां पंचायत भवन
- 📍 राजनगर प्रखंड – गोविंदपुर, पोटका एवं बीजाडीह पंचायत भवन
- 📍 गम्हरिया प्रखंड – कालिकापुर, दुग्धा एवं बीरबांस पंचायत भवन
- 📍 चांडिल प्रखंड – रूचाप, रसुनिया एवं घोड़ानेगी पंचायत भवन
- 📍 ईचागढ़ प्रखंड – बांदु, गुड़ड़ी एवं मौरड़ा पंचायत भवन
शिविरों में उपलब्ध कराई गई सेवाएं
- 🏥 स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा सेवाएं
- 📄 दस्तावेज सत्यापन
- 👵 पेंशन योजनाओं से संबंधित सहायता
- 🍚 राशन कार्ड एवं खाद्य सुरक्षा योजनाएं
- 🪪 आधार कार्ड सेवाएं
- 🏠 आवास योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं आवेदन
- 👷 मनरेगा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सहायता
- 🎁 चयनित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
शिविरों के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, अधिक से अधिक मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करने तथा शेष मामलों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासन द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश
- 📌 किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने दें
- 📌 गांव-गांव पहुंचकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करें
- 📌 प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करें
- 📌 शिविरों में प्राप्त मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें
- 📌 अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं से जोड़ें
उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायतों में आयोजित शिविरों में उपस्थित होकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।
गौरतलब है कि यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जिले के चिन्हित जनजातीय क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उन्हें सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करना है।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें