✔️ सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
✔️ दुर्घटना संभावित स्थलों एवं ब्लैक स्पॉट का किया गया निरीक्षण
✔️ स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं भारी वाहनों की निगरानी पर विशेष जोर
माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा पारित आदेश एवं राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा आज राजनगर प्रखंड अंतर्गत रूंगटा माइन्स प्राइवेट लिमिटेड के चालियामा स्टील प्लांट, दुर्घटना संभावित स्थलों, ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश
- 🚛 सार्वजनिक सड़कों पर भारी वाहनों की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी
- 🚑 एंबुलेंस एवं फायर वाहन को सदैव एक्टिव मोड में रखने के निर्देश
- ⚠️ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी एवं दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश
- 💡 स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट लगाने पर जोर
- 🚧 बड़े वाहनों हेतु निर्धारित गति सीमा प्रदर्शित करने के निर्देश
- 🚦 दो स्थानों पर यातायात चेक पोस्ट स्थापित करने का निर्देश
निरीक्षण के क्रम में चालियामा स्टील प्लांट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों के संचालन, पार्किंग व्यवस्था, प्रतिदिन वाहनों के आगमन तथा विगत एक माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त विभिन्न ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों का स्थल निरीक्षण कर दुर्घटना नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं यातायात नियंत्रण से संबंधित निर्देश
- 🛣️ NH-220 पर रंबल स्ट्रिप एवं ज़ेबरा क्रॉसिंग लगाने के निर्देश
- 📍 आवश्यक स्थानों पर चेतावनी संकेतक एवं साइन बोर्ड लगाने पर जोर
- 🏪 सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए दुकानों को हटाने के निर्देश
- 🚔 ड्रंक एंड ड्राइव जांच नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश
- 📋 यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश
उपायुक्त द्वारा सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना नियंत्रण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर पर एक विशेष टीम गठित कर औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चालियामा का निरीक्षण
उपायुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चालियामा का निरीक्षण कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, दवा उपलब्धता, उपचार कक्ष, स्टोर रूम एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की।
- 🏥 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
- 💊 आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने पर जोर
- 🚑 आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को सदैव सक्रिय रखने के निर्देश
- 🧹 स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष ध्यान
- ⚕️ दुर्घटना एवं गंभीर मरीजों के त्वरित उपचार एवं रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं भारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था से जुड़े सभी बिंदुओं पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र (GMDIC) श्री रविशंकर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, यातायात निरीक्षक श्री राजू, थाना प्रभारी श्री विपुल ओझा, औद्योगिक संस्थान के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें