सरायकेला-खरसावां: जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), सभी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (MOIC) सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
- सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश।
- दवाओं के अद्यतन स्टॉक संधारण एवं एक्सपायरी दवाओं की अलग निगरानी।
- Free Drug एवं Free Test बोर्ड को स्पष्ट एवं अपडेट रखने पर जोर।
- इनडोर एवं आउटडोर मरीजों का रिकॉर्ड हस्ताक्षर, तिथि एवं समय सहित संधारित करने का निर्देश।
उपायुक्त द्वारा Labour Room, Blood Storage Room (BST), Operation Theatre (OT) एवं Cold Chain Room से संबंधित सभी आवश्यक रजिस्टर एवं तापमान अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अस्पताल परिसरों की स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मशीनों की कार्यशीलता तथा एम्बुलेंस सेवाओं के समुचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया।
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए Referral System, OT Management एवं Delivery Monitoring System को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक Referral एवं Critical Case में स्पष्ट कारण अंकित किया जाए तथा सभी maternal एवं child referral cases की same-day reporting अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित अनुश्रवण, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु गंभीरता एवं तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों में C-Section OT, Labour Room एवं Mother & Newborn Care Unit की कार्यशीलता, संक्रमण नियंत्रण, ऑक्सीजन, बिजली एवं जलापूर्ति की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें