✔️ ईचागढ़ एवं सरायकेला क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान
✔️ 42.25 लीटर अवैध बीयर जब्त
✔️ 02 अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलो जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध शराब बरामद
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व एवं देखरेख में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग द्वारा आसूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया गया।
ईचागढ़ थाना क्षेत्र में कार्रवाई
दिनांक 20 मई 2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे ईचागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बामनडीह में छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पश्चिम बंगाल बिक्री हेतु अंकित विभिन्न ब्रांड की अवैध बीयर बरामद की गई।
- 🍺 Haywards Bold Beer (650 ML) – 55 पीस
- 🍺 Tuborg Beer (650 ML) – 05 पीस
- 🍺 Kingfisher Beer (650 ML) – 05 पीस
- 📦 कुल बरामद अवैध बीयर – 42.25 लीटर
महादेवपुर में अवैध चुलाई अड्डों पर कार्रवाई
दिनांक 21 मई 2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे सरायकेला (सीनी ओ0पी0) थाना अंतर्गत ग्राम महादेवपुर में संचालित 02 अवैध चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया।
- 🚫 02 अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त
- 🌾 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद
- 🍶 60 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त
अभियान के दौरान बरामद सभी अवैध उत्पादों को जप्त करते हुए फरार अभियुक्तों के विरुद्ध झारखण्ड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज में सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें