कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर दिनांक 14 मई 2026 को जिला खनन विभाग की टीम ने कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा-मेरोमजंगा में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में क्वार्ट्ज/क्वार्टजाइट खनिज का अवैध उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित जमीन मालिक एवं अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कुचाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध खनन, भंडारण या खनिज परिवहन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं खनन विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या खनिज परिवहन की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
📢 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहेंSeraikella Live

0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें