बुधवार, 27 मई 2026

पेसा नियमावली-2025 के तहत चांडिल बालूघाट समूह-A के लिए ग्राम सभा आयोजित

ग्राम सभाओं की सहमति के बाद बालू उत्खनन प्रस्ताव को मिली स्वीकृति


सरायकेला-खरसावां: पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 के उपबंध-30 के तहत तथा उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार चांडिल बालूघाट समूह-A (निविदा संख्या-01/2025) को लेकर 27 मई 2026 को ईचागढ़ अंचल अंतर्गत सोड़ो पंचायत भवन परिसर में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

यह ग्राम सभा सोड़ो-जारगोडीह, पुरानडीह, सोड़ो-बीरडीह एवं बामुनडीह गांवों के लिए आयोजित की गई, जिसमें जिला खनन पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, मुखिया एवं ग्राम सभा के सदस्य उपस्थित रहे।

ग्राम सभा में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी:
  • पेसा नियमावली-2025 के उपबंध-30 के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
  • बालू घाट संचालन से जुड़े नियम एवं प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई।
  • ग्राम सभा सदस्यों से विचार-विमर्श कर सुझाव एवं सहमति ली गई।

ग्राम सभा को संबोधित करते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए संबंधित ग्राम सभाओं से विषय पर अपना मंतव्य रखने का आग्रह किया।

ग्रामीणों ने रखीं कई महत्वपूर्ण शर्तें

विचार-विमर्श के बाद ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सभा सदस्यों द्वारा सफल डाकवक्ता Goquest Solutions के समक्ष कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए।

ग्राम सभा की प्रमुख शर्तें:
  • बालू उत्खनन कार्य में भारी मशीनों के उपयोग से परहेज किया जाए।
  • स्थानीय ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
  • ग्रामीणों के ट्रैक्टरों से घाट से स्टॉकयार्ड तक बालू परिवहन सुनिश्चित हो।
  • ग्राम के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक आयोजनों में सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

सफल डाकवक्ता Goquest Solutions द्वारा ग्राम सभा के समक्ष रखी गई सभी शर्तों पर सहमति प्रदान की गई।

इसके पश्चात संबंधित ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभाओं द्वारा संबंधित बालू घाटों में बालू खनिज उत्खनन से जुड़े प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

विशेष:
पेसा नियमावली-2025 के तहत ग्राम सभाओं की सहमति को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय सहभागिता एवं रोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें