शनिवार, 16 मई 2026

कुकड़ू प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, पीडीएस दुकान एवं उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह का लिया गया जायजा


जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी, कुकड़ू प्रखंड श्री सुरेन्द्र उरांव द्वारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान योजनाओं की प्रगति, लाभुकों को मिल रही सुविधाओं तथा व्यवस्थाओं की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया।

इस क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीडीएस दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निर्देश: आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी, सरल एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई तथा आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया। वहीं पीडीएस दुकान निरीक्षण के क्रम में लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित डीलर को दिया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें